चहनिया क्षेत्र के ककरहटी (मोहरगंज)। ककरहटी (मोहरगंज) स्थित लगभग 30 वर्ष पुराने मंदिर में स्थापित आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमा से चांदी का मुकुट तथा मंदिर में लगे घंटे-घड़ियाल चोरी होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बीती रात मंदिर को निशाना बनाया और मां आदिशक्ति का चांदी का मुकुट सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
सुबह मंदिर में चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना को लेकर चिंता एवं नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बनता जा रहा है। धार्मिक स्थल में चोरी की घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं भी आहत हुई हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना का जल्द खुलासा करे, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे और क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा का भरोसा कायम करे।







