कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए SP आकाश पटेल का बड़ा प्रशासनिक फैसला।
➡️ संजय कुमार सिंह — चकिया के नए प्रभारी निरीक्षक
➡️ अर्जुन सिंह — मुगलसराय के नए थानाध्यक्ष
➡️ विजय प्रताप सिंह — मुगलसराय से पुलिस लाइन भेजे गए
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने तीन निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
अब चकिया और मुगलसराय थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। प्रशासनिक जरूरत और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद दोनों थानों के नए प्रभारियों के सामने अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
देखना होगा—नई कमान अपराध और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर क्या असर दिखाती है।







