बबुरी, चंदौली
दुर्गा पूजा समिति, बबुरी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बबुरी पोखरे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने की।
बैठक में आगामी दुर्गा पूजा मेले के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, पूजा की तैयारियों, सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष के मेले को पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक भव्य, आकर्षक और व्यवस्थित बनाया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष सुधीर सिंह, अमन सिंह, सुशील जायसवाल, सोनू केशरी, भैया लाल केशरी, प्रहलाद केशरी, मनोज विश्वकर्मा सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पूजा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।







