वाराणसी
थाना रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों द्वारा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थाना रामनगर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोच लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया
आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।







