पीडीडीयू नगर
नियामताबाद विकास खंड के गोधना और भरछा गांव में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्यों का ब्लॉक प्रमुख पति ने फीता काटकर लोकार्पण किया।
लोकार्पण के बाद उन्होंने बीडीओ शशिकांत पांडेय के साथ दोनों गांवों में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान गोधना में इंटरलॉकिंग सड़क धंसी मिलने पर उन्होंने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई और एक सप्ताह के भीतर कार्य दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
चेताया कि निर्धारित समय में सड़क ठीक नहीं हुई तो संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
प्रमुख पति ने कहा कि गांव का विकास ही देश के विकास की पहली सीढ़ी है। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य लगातार कराया जा रहा है।
गोधना गांव में करीब 10 लाख रुपये और भरछा में साढ़े सात लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया है।
सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे पहले ग्रामीणों को रास्ते में जलभराव के कारण पानी से होकर गुजरना पड़ता था।
लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किए।
इस दौरान एडीओ धर्मेंद्र सिंह, जेई दिनेश सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश यादव, विवेक यादव बाबा, गजेंद्र यादव, भगवानदास यादव, आजाद यादव, पंकज यादव, जितेंद्र यादव, आकाश यादव, श्यामलाल, सतीश कुमार, दीनदयाल, कैलाश यादव, कपिल यादव, कल्लू चौहान, मदन चौहान, त्रिवेणी सिंह, दिनेश दुबे सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।










Users Today : 5
Users This Year : 24684
Total Users : 37277
Views Today : 7
Total views : 73315