वाराणसी
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से महाश्मशान मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट जलमग्न हो गए हैं। घाटों के शवदाह स्थल पानी में डूबने के बाद अंतिम संस्कार के लिए लोगों को संकरी गलियों और ऊंचे स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है।
मणिकर्णिका घाट पर एक समय में सीमित संख्या में ही अंतिम संस्कार हो पा रहा है, जिससे शवयात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण लकड़ी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव व्यवस्था बढ़ाते हुए बाढ़ चौकियों और राहत शिविरों को सक्रिय किया है।







