कंदवा(चंदौली)
सैयदराजा जमानियां मार्ग पर मंगलवार को कंजेहरा के पास एक शव वाहन आगे चल रही स्कॉर्पियो से पास लेने की चक्कर मे टकराकर पलट गया इस दौरान शव वाहन का चालक सहित एक सवार को चोट आयी वहीं स्कार्पियो सवार बाल बाल बच गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव वाहन के चालक सवार को बाहर निकालकर कर प्रारंभिक इलाज कराया गया।
जानकारी के अनुसार शव वाहन चालक मोहम्मद कसीम पुत्र गुलाम 38 वर्ष अपने सहयोगी असलम पुत्र शमशुद्दीन 38 के साथ पटना से शव पहुंचाकर सैयदराजा जमानिया मार्ग होते हुए मुंबई के लिए जा रहा था। वह कंजेहरा के पास जैसे ही पहुंचा आगे चल रही स्कार्पियो से पास लेने चाह रहा था तभी शव वाहन स्कार्पियो से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोग मौके की तरफ दौडे सूचना पुलिस को दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव वाहन के चालक व सहयोगी को वाहन से बाहर निकलवाया गया। शव वाहन मे मौजूद प्राथमिक चिकित्सा किट की मदद से उपचार कराया गया।वहीं स्कार्पियो चालक जमानियां निवासी रुद्रेश सिंह सहित दो अन्य सवार हादसे मे बाल बाल बच गए। हांलांकि स्कार्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।










Users Today : 7
Users This Year : 24686
Total Users : 37279
Views Today : 12
Total views : 73320