चन्दौली धानापुर
नागपंचमी के अवसर पर सिहावल गांव में सोमवार को श्री श्री बुढ़वा बाबा सेवा समिति की ओर से भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम,दांव-पेंच और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया।
दंगल में कुल 25 जोड़ी कुश्तियां हुईं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेलप्रेमी मौजूद रहे,जिसकी आखिरी कुश्ती 5 हजार रूपए की दीपक बिंद कुसुम्ही और राजा पहलवान ओदरा के बीच बराबरी पर छूटी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश यादव जिला पंचायत सदस्य ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में- रजनीश यादव गुड्डू प्रधान गुरैनी ,डॉ. एम.के बिंद जी बाल रोग विशेषज्ञ,अनिल यादव कृष्णा (धानापुर प्रधान पद प्रत्याशी), महेश मिश्रा (आरआर इंटरनेशनल स्कूल प्रबंध मैनेजर एवं प्रधानाचार्य),संतोष यादव ,सुजीत यादव ,सवरू यादव रहें,
अध्यक्ष विमल यादव ,(उपाध्यक्ष- शेषनाथ यादव,वीरेन्द्र यादव,राकेश यादव) कार्यकर्ता में मुख्य रूप से अतुल यादव,गुलाब यादव,आनंद यादव,सतीश भारती,कृष्णा यादव,दीपक बिंद,धनंजय यादव,रवि भारती,अनुप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मैच रेफरी विजय भारती जी जबकि संचालन संजय यादव जी ने किया,आयोजक समिति के सदस्यों ने सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया !!
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







