मीरजापुर
माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर से सम्बद्ध लॉ कॉलेज जिसमें एलएलबी पाठ्यक्क्रम संचालित हो रहा है उसके लिए बार काउंसिल की ओर से प्रदेश के सभी लॉ कॉलेजों के मानकों की जांच के आदेश दिये गये हैं।
मीरजापुर तथा सोनभद्र जनपदों के लॉ कॉलेजों की जांच का जिम्मा माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर को सौंपा गया है। विवि अब जांच करेगा कि क्लास से लेकर छात्र अनुपात, शिक्षक व बार काउंसिल की गाइडलाइन का पालन कॉलेज कर रहे है या नहीं, इसकी रिपोर्ट सौपेगा। ऐसे में अगर कोई कॉलेज मानकों के विपरीत पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है।
इस सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट में एक वाद दायर किया गया था जिसमें लॉ कॉलेजों की ओर से मानकों के पालन न करने की बात कही गई थी। इस पर कोर्ट की ओर से बार काउंसिल ऑफ इंडिया को कॉलेजों की जांच के लिए कहा गया था। बार काउंसिल की ओर से सभी विश्वविद्यालय के वीसी को पत्र लिखा गया है।
राम नारायण, कुलसचिव बनाये गये नोडल अधिकारी-
कुलपति की ओर से राम नारायण, कुलसचिव को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। जनके नेतृत्व में सभी लॉ कॉलेजों के मानकों की जांच की जाएगी कि बार काउंसिल के सभी मानकों का पालन किया जा रहा है या नहीं।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438