चंदौली
मुगलसराय पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में ₹25,000 का इनामिया वांछित अभियुक्त हरीश पांडेय गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को एम्बीशन स्कूल के पास से दबोचा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, लूट के ₹2,200, चोरी की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार, आरोपी 21 मई को वसूली कर्मचारी से ₹1.34 लाख की लूट की वारदात में शामिल था। इस मामले में चार अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।







