जौनपुर
जौनपुर के बरसठी थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। शुरुआती जानकारी में पारिवारिक कलह को घटना की वजह बताया जा रहा है।
मिर्जापुर निवासी कांस्टेबल विवेक गौड़ पिछले दो वर्षों से बरसठी थाने में तैनात हैं और मुंशी का कार्य देख रहे थे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत की। इसके कुछ देर बाद उन्होंने विषाक्त पदार्थ पीने का प्रयास किया।







