भदोही
पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन ज्ञानपुर परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई।

परेड के दौरान अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने ड्रिल को और बेहतर तरीके से कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने कार्यालयों के महत्वपूर्ण रजिस्टरों व अभिलेखों के रख-रखाव की भी जांच की।

परेड के बाद UP-112 की गाड़ियों, राजकीय वाहनों एवं सुरक्षा/निगरानी हेतु प्रयुक्त ड्रोन कैमरों का सघन निरीक्षण किया।
इस दौरान वाहनों की सफाई, रख-रखाव एवं उपकरणों की क्रियाशीलता को परखा गया। संबंधित प्रभारियों को व्यवस्थाओं को और चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि राजकीय कार्यों व उपकरणों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने सभी को समय से ड्यूटी, वर्दी की साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।







