भदोही
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर जनपद भदोही में गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भदोही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस द्वारा 107 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹19,26,000 है। इन सभी मोबाइलों को बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन ज्ञानपुर सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए जनपद के सभी थानों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया गया था। जनसुनवाई, डायल 112 और अन्य माध्यमों से शिकायत मिलते ही संबंधित जानकारी पोर्टल पर दर्ज की गई। पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स जैसे सिम नंबर और लोकेशन का विश्लेषण कर त्वरित कार्रवाई की गई।

ज्ञानपुर-24, गोपीगंज-16, कोईरौना-07, भदोही-13, चौरी-08, औराई-15, ऊंज-04, सुरियावां-17, दुर्गागंज-03 सहित कुल 107 मोबाइल बरामद किया गया,
अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने खुशी जताई और भदोही पुलिस की सराहना की।
अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत पोर्टल पर ब्लाक कराएं ताकि दुरुपयोग रोका जा सके। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सतर्क रहने और परिजनों को जागरूक करने की











Users Today : 39
Users This Year : 24813
Total Users : 37406
Views Today : 73
Total views : 73602