ब्रेकिंग न्यूज़, मुंबई
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने छात्र आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। सलमान ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन का हिंसक होना बेहद दुखद है और घायल छात्रों व उनके परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।
उन्होंने पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बताते हुए छात्रों के साहस और एकजुटता की सराहना की।
सलमान खान ने कहा कि इस आंदोलन का राजनीतिक अपहरण नहीं होना चाहिए और इसका पूरा श्रेय देश के छात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों का साथ देकर मजबूत शिक्षा व्यवस्था बनाने की अपील की।
सलमान ने कहा शिक्षा देश का अगला ट्रेंड और फैशन बनना चाहिए, ताकि भारत दुनिया का एजुकेशन हब बने।







