जौनपुर
जनपद जौनपुर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब थाना लाइनबाजार पुलिस ने एटीएम कार्ड चोरी कर लोगों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 85 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक के.के. सिंह के नेतृत्व में थाना लाइनबाजार पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए इस मामले का सफल अनावरण किया।
पुलिस के अनुसार, थाना लाइनबाजार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 296/2026, धारा 303(2), 319(2), 318(4) एवं 317(2) बी.एन.एस. से संबंधित वांछित अभियुक्त सर्वेश पाल पुत्र राममूरत पाल, निवासी अमावा कला थाना सरपतहा (वर्तमान पता- राज कॉलोनी, सिविल लाइन, जौनपुर) को 21 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए 85 हजार रुपये बरामद कर लिए। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
डिजिटल युग में बढ़ते साइबर एवं एटीएम फ्रॉड के मामलों के बीच लाइनबाजार पुलिस की यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है। बल्कि आमजन के लिए भी भरोसे की एक मजबूत मिसाल है। पुलिस की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है। कि कानून के हाथ लंबे हैं। और अपराध कर बच निकलना आसान नहीं।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चल रही इस सतत कार्रवाई से पुलिस विभाग का मनोबल और अधिक मजबूत हुआ है। वहीं, आम नागरिकों ने भी लाइनबाजार पुलिस की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए इसे जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
जौनपुर पुलिस का संदेश स्पष्ट है। अपराध चाहे जितना शातिर हो, कानून की पकड़ से बच पाना अब नामुमकिन है।











Users Today : 10
Users This Year : 24784
Total Users : 37377
Views Today : 16
Total views : 73545