जौनपुर
जनपद जौनपुर के लिए यह गौरव और उल्लास का क्षण है। उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित आगमन को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
राज्यपाल के आगमन की सूचना से विश्वविद्यालय परिसर सहित पूरे जनपद में उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है। प्रशासन की सक्रियता इस बात का संकेत है। कि जौनपुर एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी गरिमामयी पहचान दर्ज कराने जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम की तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कहा कि राज्यपाल महोदया का यह दौरा जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी विभाग निर्धारित समयावधि में अपनी तैयारियां पूरी करें और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जो शिक्षा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। अब एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित आगमन को लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
जनपदवासियों को उम्मीद है। कि माननीय राज्यपाल महोदया का यह दौरा न केवल पूर्वांचल विश्वविद्यालय की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा, बल्कि जौनपुर के विकास, शिक्षा और प्रशासनिक महत्व को भी प्रदेश के मानचित्र पर और अधिक सशक्त करेगा।
राज्यपाल के स्वागत में सजता पूर्वांचल विश्वविद्यालय और चौकन्ना प्रशासन यह संदेश दे रहा है। कि जौनपुर हर बड़े अवसर को अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं और आत्मीयता से यादगार बनाने का माद्दा रखता है।











Users Today : 8
Users This Year : 24782
Total Users : 37375
Views Today : 14
Total views : 73543