गाजीपुर
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के परिणाम में रिया सिंह जखनियां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा मुडी़यारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 646 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 98.8451236 प्रतिशतक स्कोर मिला है। रिया ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) 6123 तथा सामान्य वर्ग में 2680वीं रैंक हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्कोर कार्ड के अनुसार रिया सिंह ने भौतिक विज्ञान में 130 अंक, रसायन विज्ञान में 156 अंक तथा जीवविज्ञान (वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान) में पूरे 360 अंक प्राप्त किए। इस प्रकार उनका कुल स्कोर 646 अंक रहा।रिया सिंह के पिता अरविंद प्रताप सिंह एवं माता रेनू सिंह चाचा अजीत सिंह मन्टू ने इस सफलता का श्रेय बेटी की कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
रिया की इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।बताया जा रहा है कि रिया का लक्ष्य एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी है।











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459