गाजीपुर
पुलिस अधीक्षक डाक्टर ईरज राजा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुशासन, एकरूपता और कार्यकुशलता का जायजा लिया तथा परेड कराकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में विभिन्न थानों से आई डायल-112 (यूपी-112) वाहनों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वाहनों की स्थिति, उपकरणों तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए,
ताकि आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके।इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने डायल-112 कंट्रोल रूम एवं जीडी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन किया तथा अभिलेखों को अद्यतन रखने, कार्यालयी कार्यों में शिथिलता न बरतने और विभागीय कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अनुशासन, सतर्कता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438