वारदात के बाद घरवालों ने फर्श पर गिरने से मौत की कहानी गढ़कर मामला छिपाने की कोशिश की। लेकिन, पछतावा होने पर ननद 2 दिन बाद खुद पुलिस के पास पहुंच गई और हत्या करने की बात कबूल कर ली।
ननद ने पुलिस को बताया, “मुझे रातभर नींद नहीं आई। मेरे पति और भाभी के बीच 4 साल से संबंध थे। मैंने भाभी से पति का पीछा छोड़ने को कहा। इस पर उसने जवाब दिया कि पहले अपने पति को संभालो। इसी बात पर गुस्से में आकर मैंने रसोई से चाकू उठाया और उसके सीने पर कई वार कर दिए।”
12 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में हुई इस वारदात में पुलिस ने ननद को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। वहीं, खुलासे के बाद मृतका के पति समेत ससुरालवाले फरार हैं।







