आगरा में संत कबीर दास के 629वें जन्मोत्सव को सामाजिक सेवा के साथ मनाया गया अखिल भारतीय कोली समाज द्वारा ताज रोड स्थित कबीर कुटीर आश्रम पश्चिमी पार्किंग के पास एक विशेष स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जन्मोत्सव के अवसर पर समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों की सफाई की आश्रम के आसपास के क्षेत्र और ताज रोड की सड़कों पर गंदगी हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया

स्वच्छता अभियान के बाद कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में वृक्षारोपण भी किया गया समाज के लोगों ने छायादार और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया
अखिल भारतीय कोली समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि संत कबीर ने हमें सफाई में ही प्रभु दिखते हैं का संदेश दिया था इसी प्रेरणा से जन्मोत्सव को सफाई और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों से मनाया जा रहा है। समाज आगे भी इस तरह के सेवा कार्य करता रहेगा
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कोली समाज के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कबीर के आदर्शों पर चलने और समाज को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।








