चन्दौली अलीनगर
थाना क्षेत्र के आलमपुर ग्राम सभा अंतर्गत खानजहां चक में वर्षों पुरानी सिंचाई नाली को पाटे जाने से आक्रोशित किसानों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने अलीनगर थाने पहुंचकर भी विरोध जताया और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
क्षेत्र के खानजहां चक में रजवाहे से निकली नाली करीब 70 वर्षों से रेवसा, आलमपुर, धूसखास गांव के लगभग 1000 एकड़ से ज्यादा खेतों की सिंचाई का मुख्य स्रोत है। नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान भी नेशनल हाईवे ने यहां पुलिया बनाकर पानी का बहाव जारी रखा था।
मंगलवार को किसानों ने मिलकर नाली की सफाई कराई थी। आरोप है कि बुधवार को नाली की जमीन पर दावा करने वाले एक व्यक्ति ने नाली को पाटना शुरू कर दिया। जानकारी होते ही दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए और काम रुकवाकर प्रदर्शन करने लगे।
इसके बाद किसान अलीनगर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की। किसानों का कहना है, 70 वर्षों से अधिक समय से हम इसी नाली से खेती कर रहे हैं। हाईवे बनने पर भी हमारा पानी नहीं रोका गया। लेकिन अब एक व्यक्ति जबरन पानी रोक रहा है। अगर नाली बंद की गई तो हम सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन के दौरान श्यामजीत, गुलाब, विशाल, चंद्रिका, सोभनाथ, रंजीत, नारायन, रामजतन, नगीना, राम यादव सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे। पुलिस ने किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437