आगामी बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीआईजी शिव हरि मीणा, एसीपी कैंट, प्रभारी निरीक्षक लालपुर-पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह समेत क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों ने भारी पुलिस बल के साथ व्यापक गश्त अभियान चलाया।
गश्त अभियान पहड़िया से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए चौकाघाट तक किया गया। इस दौरान अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था एवं अन्य जनसमस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर लोगों से शांति ब्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
वहीं चौकाघाट क्षेत्र में प्रभारी चेतगंज भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 19
Users This Year : 24793
Total Users : 37386
Views Today : 49
Total views : 73578