पिछली लोक लेखा समिति के सदस्य वाराणसी कैन्ट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव को पुनः इस समिति का सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सौरभ श्रीवास्तव को बधाई दी। समिति के सभापति वरिष्ठ विधायक महबूब अली ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लोक लेखा समिति में पुनः चुने जाने पर संगठन के प्रति आभार ज्ञापित किया
और कहा कि “लोक लेखा समिति” के सदस्य के रूप में अपने दायित्व का भली-भांति निर्वहन करेंगे, जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे की रक्षा करेंगे। किसी भी स्तर का भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं करेंगे और भ्रष्टाचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने में संकोच नहीं करेंगे।”











Users Today : 39
Users This Year : 24813
Total Users : 37406
Views Today : 73
Total views : 73602