भारतीय सेना (#IndianArmy) और एचडीएफसी बैंक (#HDFCBank) ने सेना के सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों को बैंकिंग सेवाएं तथा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (PAI) मुआवजा प्रदान करने के लिए अपने समझौता ज्ञापन (MoU) का नवीनीकरण किया है। यह समझौता अब जनवरी 2029 तक अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है।
इस एमओयू के तहत सभी सेवारत कर्मियों, जिनमें अग्निवीर और पेंशनभोगी भी शामिल हैं, को दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में ₹1 करोड़ का उन्नत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा बैंक द्वारा ₹1 करोड़ का हवाई दुर्घटना बीमा (AAI) कवर भी प्रदान किया जा रहा है।
साथ ही, इससे जुड़े अन्य लाभों में ₹5 लाख तक की चाइल्ड एजुकेशन कवर और ₹5 लाख तक की कन्या विवाह सहायता भी शामिल है।यह नवीनीकृत साझेदारी भारतीय सेना द्वारा अपने कर्मियों और उनके परिवारों की कल्याण एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 33
Users This Year : 24761
Total Users : 37354
Views Today : 53
Total views : 73512