चंदौली सकलडीहा
रेलवे स्टेशन पर 17.30 लाख की लागत से ट्रैक मैंन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम बन रहा है।
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।इसके निर्माण में प्रयोग होने वाली ईंटे सहित मैटेरियल दोयम दर्जे की है।लोगों ने इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग किया है।चेताया कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
दरअसल सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक मैन आवास निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता होने पर बच्चा सिंह,श्यामसुंदर सिंह,पनारू सिंह सहित क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।इनलोगों का कहना है।इसमें लगने वाले ईट सहित मैटेरियल दोयम दर्जे के है।
इसकी शिकायत भी रेलवे के विभिन्न हेल्पलाइन पर की गई।लेकिन अधिकारी इसको नजरअंदाज कर रहे है।इनलोगों ने इसकी जांच कर कार्यवाही की मांग किया है।
चेताया कि जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।इस संबंध में जवाब देने से सीनियर सेक्शन इंजिनियर महेन्द्र कुमार कतराते रहे।











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 15
Total views : 73453