चकिया
पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर नगर पंचायत चकिया स्थित गौशाला में गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गौमाताओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया एवं गौसंरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए इस दिशा में निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया
चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। नगर पंचायत द्वारा गौशालाओं के संरक्षण एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता ‘आशु’ ने कहा गौपूजन और गौसेवा से समाज में सकारात्मक सोच का विकास होता है। ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक परंपराएं और मजबूत होती हैं।
भाजपा नेता शुभम मोदनवाल ने कहा सनातन संस्कृति में गौमाता का विशेष स्थान है। युवाओं को गौसंरक्षण और सेवा कार्यों से जुड़ना चाहिए।
भाजपा नेता दीपक चौहान ने कहा गौसेवा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। इससे समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव बढ़ता है।

मंडल महामंत्री सारांश केसरी ने कहा भाजपा संगठन द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता आशु, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल, दीपक चौहान,मंडल महामंत्री सारांश केसरी,अभिषेक यादव ,हिमांशु विश्वकर्मा,शशि,सुजीत वर्मा ,अजय सेठ ,संतोष यादव,सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे सभी ने गौ सेवा में सहभागिता कर धर्म एवं सेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना की











Users Today : 8
Users This Year : 24726
Total Users : 37319
Views Today : 15
Total views : 73453