पिछले पाँच दिनों से लगातार धरने पर बैठे अधिवक्ता राहुल राज और उनके साथियों से सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री के आग्रह पर महामंत्री सहित बार के समस्त पदाधिकारी गण धरना स्थल पर पहुंचे और धरना समाप्ति का पत्र सौंपा।
पदाधिकारियों ने सम्यक सहानुभूति प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर उनकी सदस्यता बहाल कर दी जाएगी। साथ ही यह अनुरोध भी किया कि कचहरी में शांति व्यवस्था बनी रहे, क्योंकि सभी अधिवक्ता एक परिवार के सदस्य हैं।
बार पदाधिकारियों के आग्रह को स्वीकार करते हुए अधिवक्ताहित में चल रहा आंदोलन समाप्त कर दिया गया।
धरना समाप्त मुख्य रूप से सेंट्रल बार के अध्यक्ष मंगलेश दुबे, उपाध्यक्ष दीपक कुमार राय, महामंत्री राजेश गुप्ता, पूर्व मंत्री अनिल पाठक, पूर्व अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडे, कोषाध्यक्ष सुधा सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति में लिया गया।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445