सकलडीहा, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर शनिवार को तहसील ईकाई के लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन कार्य से दूरी बनाते हुए तहसील में धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में एडीएम न्यायिक रतनलाल वर्मा को पत्रक सौपा। लेखपाल संघ ने मांगे शीघ्र पूरी नहीं होने पर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।
लेखपाल संघ ने वेतन वृद्धि,पदोन्नत में समान अवसर, एसीपी विसंगति,भत्तों में वृद्धि,पदनाम में बदलाव,स्थानातरण ,पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर लम्बे समय से मांग कर रहे है। शासन की ओर से कई बार आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे नाराज लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले भर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। चेताया कि सरकार हमारी मागे पूरी नहीं हुई
तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व के साथ ही कई कार्य देखता है।लेकिन उनको सुविधाए कुछ नही मिलती।धरना के दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष अरूण अवस्थी,मंत्री अनिल कुमार,राजेश पासवान,सौरभ सिंह रविशंकर राय,राकेश पांडेय,रंजना सिंह,विनय कुमार सिंह, बीरेंद्र कौशल,चंदन यादव,प्रेमानन्द मौर्या,पूजा सिंह,आलोक पांडेय,जितेन्द्र यादव,अम्बरीश सिंह,पंकज,पूजा राय,बलवंत सिंह,मानवेन्द्र प्रकाश,रामकेश,सतीश,विजय जायसवाल,श्वेता मिश्रा,सुरेन्द्र पाल सहित अन्य लेखपाल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445