चन्दौली चहनियां
जय भारत मंच काशी प्रांत के द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के पूरा विजई गंगा घाट पर निषाद समाज के बीच में जन जागरण धर्म जागरण हेतु 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन गंगा घाट पर किया गया। तत्पश्चात सौ कन्याओं का पूजन का धर्म जन जागरूकता का आयोजन हुआ, जिसमें निषाद समाज व क्षेत्र के हजारों लोग उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जय भारत मंच काशी प्रांत के अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख चहनियां उपेंद्र नाथ सिंह गुड्डू थे।
कार्यक्रम का दौरान जहां गंगा पूजन, हवन, कीर्तन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया । लगभग 100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया जिसमें क्षेत्र और निषाद समाज के लोगों के बीच समरसता, जन जागृति, भाईचारा को बढ़ाने पर बल दिया गया।

मुख्य अतिथि उपेंद्र नाथ सिंह गुड्डू ने कहा कि धर्म हमें अनैतिक कार्यों को करने से रोकता है, जिससे समाज में अपराध में कमी आती है। धर्म से ही शिष्टाचार, देशप्रेम, समाज सेवा, आपसी सौहार्द का विकास होता है, जो किसी भी समाज की उन्नति के लिए अति आवश्यक है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्राचीन वेदों में भी नारी शक्ति की महत्ता को स्वीकार किया गया है और उल्लेखित है कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कुंवारी कन्याएं देवी दुर्गा की स्वरूप होती हैं, इसलिए उनकी पूजा सिर्फ नवरात्रि के महीने में न होकर हमेशा होनी चाहिए।
इस अवसर पर एड. कृष्ण कुमार सिंह, समाजसेवी रमेश सिंह, जिला महामंत्री अनिल सिंह, संतोष निषाद, सोनू निषाद, राजेश यादव बीडीसी, संपूर्णानंद पांडेय आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 6
Users This Year : 24724
Total Users : 37317
Views Today : 8
Total views : 73446