सकलडीहा
कस्बा के राजकीय बीज गोदाम पर उपलब्ध करण वंदना गेहूं का बीज किसानों को खूब पसंद आ रहा हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 15 दिन में 200 कुंतल गेहूं के बीज किसान खरीद कर ले गए। वही रोज बीज लेने के लिए बड़ी संख्या में किसान बीज गोदाम पर पहुच रहे है।
आपको बता दें कि बीज गोदाम पर इन दिनों विभिन्न प्रजाति के सरसों, मटर,गेहूं के बीज उपलब्ध है। सबसे अधिक गेहूं बीज करण वंदना का किसानों को पसंद आ रहा है।अधिकतर किसान करण वंदना को खरीद रहे है।बिक्री का आलम यह है कि महज 15 दिन में 200 कुंतल गेंहू बिक गया।प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान गेहूं के बीज लेने के लिए बीज गोदाम पर पहुच रहे हैं।
बीज गोदाम प्रभारी गौतम मौर्य ने बताया कि विभिन्न प्रजातियों के गेहूं के बीज उपलब्ध हैं। लेकिन सबसे अधिक गेहूं करण बन्दना बीज की बिक्री हो रही है। किसानों को यह सबसे अधिक पसंद आ रहा है।प्रभारी ने बताया कि यह काफी उन्नत किस्म का बीज है।और इसकी पैदावार भी अच्छी है।उन्होंने बताया की मांग को देखते हुए गोदाम पर और भी बीज मंगाया जा रहा है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 7
Users This Year : 24725
Total Users : 37318
Views Today : 12
Total views : 73450