बांदा
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में यातायात जागरुकता माह अभियान के क्रम में दिनांक 12.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र के कालूकुआं चौराहे पर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की चेकिंग की गई साथ ही लोगों को स्थानीय लोकगीत/संगीतों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरुक भी किया गया ।

इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक/प्रेरित किया गया । लोगों से अपील की गई कि चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएँ, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करें यह सभी के जीवन की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है, सड़क पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है ।

इस दौरान जिन वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया, उन्हें मौके पर ही सख्त चेतावनी दी गई साथ ही यह भी बताया कि आगामी दिनों में ऐसे चेकिंग अभियान निरंतर रूप से चलाए जाएंगे, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाया जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके ।
रिपोर्ट – सुनील यादव











Users Today : 9
Users This Year : 24727
Total Users : 37320
Views Today : 20
Total views : 73458