कचहरी परिसर व आसपास खड़े वाहनों की गहन जांच के दौरान एक स्कार्पियो वाहन में ब्लैक फिल्म व हूटर लगे पाए गए, जिन्हें मौके पर हटवाते हुए वाहन को सीज़ करने की कार्रवाई की गई।
इसके साथ ही अर्दली बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, जिसके तहत सड़क पर अतिक्रमण करने वाले पाँच दुकानदारों के विरुद्ध अभियोग पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।







