चन्दौली चहनिया
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई0पी0एस0) तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में दिनांक 08.11.2025 को समय 20.08 बजे थाना बलुआ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर मोहरगंज पोखरे के पास से दो शातिर चोर 1.विकास राजभर पुत्र राजेन्द्र राजभर निवासी सिवाने थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 35 वर्ष 2. सूरज उर्फ भोदू पुत्र झुन्ना राम निवासी सिगहा थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र 20 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0- 294/25 धारा 305(a) /317(2) बीएनएस को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 05 पीतल के घण्टे बरामद करते हुए थाना स्थानीय द्वारा अन्य आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 06.11.2025 को हनुमानगंढी मन्दिर प्रभुपुर भलेहटा से अज्ञात चोरों ने मन्दिर में लगे 05 पीतल के घण्टों की चोरी कर लिया गया। जिसमें वादी मुकदमा श्री मंशी गिरी पुत्र लालता गिरी निवासी ग्राम भलेहटा थाना बलुआ जनपद चन्दौली के लिखित सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 294/25 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







