लखनऊ
लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत भाजपा सोमवार से यूनिटी मार्च शुरू करेगी।
यह पदयात्राएं 20 नवंबर तक होंगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश के मंत्री, सांसद और विधायक पदयात्राओं का नेतृत्व करेंगे।
पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक, इन यात्राओं का आयोजन विधानसभा क्षेत्रों के स्तर पर होगा।
पदयात्राओं के दौरान जनमानस को सरदार पटेल के ऐतिहासिक निर्णयों और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान के बारे में बताया जाएगा।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला







