वाराणसी बदमाशों के आने की सूचना पर सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा और रोडवेज चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह की टीम ने की घेराबंदी
रोके जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर किया फायर
जवाबी फायरिंग में आशिक नामक बदमाश हुआ घायल, भाग रहे दूसरे बदमाश जीशान को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया है पुलिस सूत्रों के अनुसार जो जानकारी प्राप्त हुई दोनो बदमाश बिजनौर जनपद के रहने वाले है और वाराणसी सहित आसपास के जनपदों में जहरखुरानी और टप्पेबाजी सहित अन्य तरह की घटनाओं को देते थे अंजाम
घायल और पकड़े गए बदमाशो के खिलाफ सिगरा थाने में भी मुकदमा संख्या436/25 धारा 123,318(4),303(2) BNS दर्ज था। आसिफ पुत्र जमीर निवासी ग्राम रेहरा,पोस्ट हीमपुर दीपा,थाना हीमपुर दीपा, जनपद बिजनौर इसका साथी मोहम्मद जीशान पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी हरि सिंह का भोगला, थाना रायपुर,बिजनौर के रहने वाले है

एसीपी चेतगंज डॉ ईशान सोनी मौके पर पहुंचे
फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है
वाराणसी में मुठभेड़ आशिक’ को मारी गोली, घायल; दो बदमाश गिरफ्तार
वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के लहरतारा के समीप पुलिस ने मुठभेड़ कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। लहरतारा ओवर ब्रिज के नीचे सिगरा पुलिस के साथ मुठभेड़ में आशिक नामक आरोपी को गोली लगी है। दूसरे आरोपी की पहचान जीशान के रूप में हुई है। सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।







