5 किलोमीटर लंबी कतार का 3 लाख से अधिक लोगों ने किया स्वागत पूज्य बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की लंबाई 5 किलोमीटर से अधिक है इस पदयात्रा का 3 लाख से अधिक लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। 150 किलोमीटर की दूरी इस पदयात्रा को तय करनी है। पहले दिवस की पदयात्रा 11 किलोमीटर की है।
11 किलोमीटर में से 5 किलोमीटर तक सिर्फ जन सैलाब दिखाई दे रहा था। 12 साल के बच्चे से लेकर 65 साल तक के वृद्ध, माताएं बहिने महाराज श्री के साथ पदयात्रा में चल रही है। शायद उन्हें भरोसा है कि महाराज ही भारत को हिंदू राष्ट्र बना सकते हैं इसी आशा के साथ वे सड़क पर निकल पड़े हैं।
200 से अधिक स्थानों में हुई पुष्प वर्षा, जगह-जगह जलपान की व्यवस्था पदयात्रा का 200 से अधिक स्थानों में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत हुआ। जिस क्षेत्र से पदयात्रा निकल रही थी उस क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकल आए। दरवाजे, छतों एवम ऊंचे स्थानों में खड़े होकर लोग पदयात्रा का अभिवादन कर रहे थे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर सनातनियों का उत्साह बढ़ाया।









Users Today : 33
Users This Year : 24761
Total Users : 37354
Views Today : 53
Total views : 73512