मुजफ्फरनगर में फीस न देने पर परीक्षा में नहीं बैठने दिया था
~~~मुजफ्फरनगर में डीएवी कॉलेज के छात्र ने कैंपस में शुक्रवार दोपहर खुद को आग लगा ली। प्रिंसिपल ने फीस जमा न होने पर उसे परीक्षा देने से रोक दिया था। आरोप है कि छात्रों के सामने उसकी बेइज्जती भी की गई। कहा- धर्मशाला नहीं खोल रहा था।इसके नाराज छात्र ने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर छिड़ककर आग लगा ली।
जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह लपटों में घिर चुका था। वह जलते हुए क्लासरूम की तरफ भागा। पीछे-पीछे साथी छात्र दौड़ते हुए पहुंचे। स्कूल बैग और पानी डालकर आग बुझाई। इसमें एक और छात्र भी झुलस गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
छात्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। वह 70% से ज्यादा झुलस गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। छात्र उज्जवल राणा का झुलसने के बाद का भी वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कहता दिखाई दे रहा है कि मुझे अकेला छोड़ दो…मेरे साथ प्रिंसिपल ने गलत व्यवहार किया।







