प्रयागराज पटाखा कारोबार के नाम पर 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले मोहम्मद कादिर ने शुक्रवार को प्रयागराज की जिला अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट नंबर-9 में पेश होकर सरेंडर की अर्जी देने के बाद अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में नैनी सेंट्रल जेल भेजने का आदेश दिया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए कादिर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी, जो खारिज हो गई। उस पर ठगी और आपराधिक षड्यंत्र के कई मामले दर्ज हैं।







