चंदौली जिले में अपने कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में लेखपाल संदीप को एसडीएम दिव्या ओझा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर बिना अवकाश स्वीकृत कराए अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने और निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार, लेखपाल संदीप अपने हल्के के दो गांवों से लंबे समय से अनुपस्थित थे, जिसके चलते किसानों और ग्रामीणों को जरूरी कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हल्का परिवर्तन के बाद भी उन्होंने अपने नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण नहीं किया और पुराने स्थान पर ही बैठते रहे। यह आचरण एसडीएम के आदेशों और राजस्व विभागीय नियमों का उल्लंघन माना गया।
विभागीय अभिलेखों के सत्यापन और निरीक्षण कार्यों में भी उन्होंने कई बार अनावश्यक देरी की। जांच के दौरान जब उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तो उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।







