चन्दौली डीडीयू नगर नगर की सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने फिल्मी दुनिया के शोले में जेलर गोवर्धन असरानी जिन्हें लोग असरानी के नाम से जानते थे
जिन्होंने अपनी उपस्थिति मात्र से ही दर्शकों को हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाले की मृत्युपरांत एक शोकसभा आज सायंकाल सुभाष पार्क में किया गया,जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण करके दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर
से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई,शोकसभा में उपस्थित लोगों ने उनके प्रसिद्ध डायलॉग “हम अंग्रेज के जमाने के जेलर हैं, हमारी जेल में सुरंग“ के साथ ही उनके जीवन के उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला गया।
शोकसभा में सर्वश्री विजय कुमार गुप्ता, सदानंद दुबे,डॉ आनन्द श्रीवास्तव, डॉ राजकुमार गुप्ता, डॉ दयाशंकर सिंह, रामप्रवेश,लल्लू लाल, राजेश श्रीवास्तव, प्रमोद अग्रहरि, दिनेश शर्मा, घनश्याम विश्वकर्मा, संजय शर्मा, राकेश अग्रवाल, राजू एक्टर, ट्रीजा एलियट इत्यादि लोग शामिल रहे।







