चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में यातायात विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर के बजाय लाल बोरे रखे जा रहे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
यह ‘जुगाड़ तंत्र’ यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। विभाग द्वारा रिफ्लेक्टर न लगाकर सस्ते और अनुपयोगी लाल बोरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो रात के समय दिखाई नहीं देते।
इन डिवाइडरों से टकराकर कई लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जबकि एक दिन पहले ही यहां एक भीषण दुर्घटना हुई थी।
यह समस्या विशेष रूप से जीटीआर ब्रिज और चकिया तिराहे के बीच स्थित डिवाइडरों पर देखी जा रही है, जहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।







