वाराणसी में सोमवार रात जुए के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। जुआ खेलने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट और हंगामे की नौबत आ गई। घटना मिर्जामुराद क्षेत्र के बिहड़ा गांव की है। विवाद की सूचना पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने लगी।
इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने अचानक पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और अफरा-तफरी मच गई। उपद्रवियों ने मौके पर खड़ी सब इंस्पेक्टर कौशल किशोर की बाइक में आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 6
Total views : 73535