विधायक रमेश जायसवाल ने आयुर्वेद को भारत की आत्मा बताया।
चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, मुगलसराय में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) चकिया, चंदौली द्वारा शनिवार देर रात आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम आयुष हेल्थ केयर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलन और भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ किया। समाजसेवी सतीश जिंदल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि आयुर्वेद भारत की आत्मा है। प्राचीन काल से यह विद्या लोगों के उपचार के साथ-साथ उनकी जीवनशैली को सुधारने का मार्ग भी दिखाती रही है। उन्होंने नीमा के समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
विशिष्ट अतिथि सतीश जिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय चिकित्सा पद्धति में निहित विज्ञान और संस्कार मिलकर समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओ.पी. सिंह ने ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ को अपना लक्ष्य बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति समस्त जीवधारियों के कल्याण की बात करती है। डॉ. सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ‘एक देश, एक चिकित्सा विधा’ के सपने का जिक्र करते हुए कहा कि हर चिकित्सा विधा की अपनी शक्ति और सीमाएं होती हैं, इसलिए इंटीग्रेशन समय की मांग है। उनका मानना था कि सभी चिकित्सा विधाओं का अंतिम उद्देश्य रोगी को रोग मुक्त करना है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.के. सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. विकास सिंह, डॉ. वाई.पी. यादव, डॉ. सी.बी. सिंह, डॉ. संगीता, डॉ. रजत, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. राहुल, डॉ. दत्ता, डॉ. संदीप तिवारी, राजू तिवारी, झबलू गुरु, डॉ. मुमताज, डॉ. जे. खान और डॉ. सुधीर यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।









Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 7
Total views : 73536