शहाबगंज, चंदौली राइट कैनाल की लेहरा शाख की पश्चिमी पटरी टूटने से किसानों का पानी पर संकट गहरा गया है। नहर टूटने के कारण पानी नीचे के खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्थानीय किसानों ने सिंचाई विभाग की लापरवाही पर गहरा रोष जताया है।सूत्रों के अनुसार, नहर घास और फूस से भरी हुई है। पथोड़ी के पास नहर की पटरी दो जगह 15 फीट और 20 फीट लंबाई में टूट चुकी है।भयानक हादसा इसी टूटे स्थल पर हाल ही में एक 3 वर्षीय बच्चा गिरकर मर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश निकाल ली थी, लेकिन अवर अभियंता दीपक मिश्रा ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
किसान विकास मंच ने अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार और असिस्टेंट इंजीनियर राकेश तिवारी से वार्ता कर चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के भीतर नहर की मरम्मत नहीं हुई तो अवर अभियंता को बंधक बनाने की कार्रवाई की जाएगी।किसान विकास मंच के कार्यकर्ता चिरंजीव सिंह पटेल, अशोक कुमार द्विवेदी, अतुल पांडे, संजय पांडेय, अनिल पांडेय, चंदन सिंह, संजय विश्वकर्मा और सुशील पांडेय ने नहर की टूटी पटरी और सिंचाई विभाग की उदासीनता पर गहरा विरोध जताया।
किसानों की मांग: किसान विकास मंच का कहना है कि नहर की मरम्मत तुरंत की जाए, अन्यथा आगामी मानसून में बाढ़ और खेतों के नुकसान का खतरा उत्पन्न हो सकता है।










Users Today : 6
Users This Year : 24780
Total Users : 37373
Views Today : 10
Total views : 73539