चंदौली- सकलडीहा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में महिला सुरक्षा से सम्बन्धित चलाये जा रहे अभियान “आपरेशन मजनू” के तहत मनचले शोहदो पर सतर्क दृष्टि रखने के के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.10.2025 को कस्बा सकलडीहा स्थित पीजी कालेज सकलडीहा व सम्मय माता मन्दिर ग्राम नागेपुर से आने जाने वाली महिलाओं व
लड़कियो को देखकर उनसे अश्लील बातें बोलने,गाना गानें व अश्लील फब्तियां कसने वाले अभियुक्त 1.हाशीम पुत्र रज्जब अली 2.नसीम अली पुत्र अब्दुल खालिक निवासीगण ग्राम सकलडीहा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को अन्तर्गत धारा 296 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया तथा मु0अ0सं0 210/2025 धारा 296 बीएनएस बनाम हाशीम पुत्र रज्जब अली उपरोक्त व मु0अ0सं0-211/25 धारा 296 बीएनएस बनाम नसीम अली पुत्र अब्दुल खालिक उपरोक्त पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।











Users Today : 8
Users This Year : 24782
Total Users : 37375
Views Today : 14
Total views : 73543