चन्दौली- सकलडीहा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत दिनाँक 17.10.2025 को पुलिस अधीक्षक चन्दौलीआदित्य लांग्हे के निर्देशन में शिविर पुलिस लाइन चन्दौली के नवीन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी द्वारा प्रधानाध्यापिका, शिक्षिका व अभिभावकगण के साथ लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। व प्रधानाध्यापिका द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण हेतु गीत व कविता का पाठन किया गया।
महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत सभी को पावरप्वाइंट व लघु फिल्म के माध्यम (बच्चों के यौन शोषण एवं 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर) से जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा द्वारा सभी को बताया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक मिशन शक्ति केन्द्र बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है।

जनपदीय/स्थानीय एंटी रोमियो स्क्वायड” टीम के बारे में अवगत कराया गया तथा बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो/मनचलो के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए कॉपवॉच एप्प में शोहदों/मनचलों का विवरण (नाम, पता, मोबाइल नम्बर आदि) दर्ज कर दिया जाता है।
जिससे कि दुबारा अपनी आदतों में सुधार ना करने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सकें।
जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिला सम्बन्धित अधिकारों के विषय में एवं उनके सहयोग हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी ।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाध्यापिका, शिक्षिका व अभिभावकगण को पैंपलेट्स वितरण करवाते हुए उन्हें बताया गया कि “ अपने आत्मसम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता न करनें, पैंफ्लेट्स वितरण कराया गया। गुड टच-बैड टच का जानकारी, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और बच्चियों को सरकारी योजनाओं और आपातकालीन नंम्बरों ( जैसे वीमेन पावर लाइन – 1090, महिला हेल्पलाइन – 181, पुलिस आपात सेवा – 112, सीएम हेल्पलाइन – 1076, स्वास्थ्य सेवा – 102, एम्बुलेंस – 108, साइबर हेल्पलाइन – 1930 ) अवगत कराते हुए तत्काल सहायता के विषय में बताया गया व साइबर क्राइम से बचाव हेतु उन्हें साइबर सुरक्षा (साइबर हेल्पलाइन – 1930) से जागरुक किया गया एवं सोशल मीडिया को सावधानी पूर्वक प्रयोग करने के लिये भी सुझाव दिया गया, सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर पर कॉल करें तत्काल संज्ञान लेकर गुप्त रूप से कार्यवाही की जायेगी । पॉश एक्ट से सम्बन्धित आन्तरिक परिवाद समीति गठन सम्बन्धित दिशा निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, प्रभारी वन स्टॉप सेन्टर, प्रभारी महिला थाना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।







