एंटी करप्शन की टीम ने कोतवाली परिसर से सुमित्रा को दबोचा, तैनाती के दौरान पहले भी शिकायतें
वाराणसी में एंटी करप्शन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष सुमित्रा देवी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली परिसर में की गई है। सुमित्रा देवी पर पहले भी शिकायतें थीं, जो अब सच साबित हुई हैं ।
जानकारी के मुताबिक, सुमित्रा देवी ने एक मामले में नाम निकालने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन की टीम को दी, जिसके बाद टीम ने सुमित्रा देवी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा कदम है। सुमित्रा देवी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 27
Users This Year : 24866
Total Users : 37459
Views Today : 57
Total views : 73689