SDM के नेतृत्व में कार्रवाई, दो लोग गिरफ्तार
चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट है। मुखबिर की सटीक सूचना पर SDM अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने एक भांग की दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान भांग के लाइसेंस की आड़ में अवैध गांजे की बिक्री का खुलासा हुआ।

छापेमारी में गांजे की एक बड़ी खेप बरामद की गई और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई धर्मशाला रोड स्थित एक गोदाम में की गई, जहां काफी समय से अवैध गांजे की तस्करी की जा रही थी।

इस घटना के बाद पुलिस के खुफिया तंत्र पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। छापेमारी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
छापेमारी के दौरान मुगलसराय कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। हालांकि, इस कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।







