विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में दो विकास कार्यों का किया शुभारंभ, धोबी घाट पर बोरिंग और रामपुर में सड़क निर्माण कार्य शुरू;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में जनहित से जुड़े दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया। इनमें नवनिर्मित धोबी घाट पर बोरिंग कार्य का शिलान्यास तथा रामनगर के रामपुर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ शामिल है।

पहले कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर स्थित नवनिर्मित धोबी घाट पर नए बोरिंग कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पूजा–अर्चना बरसाती कनौजिया द्वारा संपन्न कराई गई। इसके पश्चात विधायक  ने नारियल फोड़कर बोरिंग कार्य का शुभारंभ किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं पनारू कनौजिया  ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण भी किया।

धोबी समाज की लंबे समय से जुड़ी आवश्यकता को देखते हुए यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। बोरिंग का कार्य पूरा होने के बाद नवनिर्मित धोबी घाट पर पानी की समुचित व्यवस्था हो सकेगी और जल्द ही घाट का विधिवत शुभारंभ कर समाज के लोगों को इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

वहीं, दूसरे कार्यक्रम में विधायक  ने रामनगर के रामपुर में श्रीराम अकैडमी से सगरा वाले रोड पर जोगाबीर बाबा की गली में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस सड़क का निर्माण राधिका प्रजापति के आवास से मंजू देवी के आवास होते हुए शिव केदार के आवास तक कराया जाएगा। कुल 61.30 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण ₹5.35 लाख की लागत से किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पूजा-अर्चना मनोज श्रीवास्तव द्वारा संपन्न कराई गई। इसके पश्चात विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया तथा शिलापट्ट का अनावरण भी किया। सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता पूरी होगी।

दोनों कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक जी के प्रति आभार जताया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, लल्लन सोनकर, रितेश राय, पनारू कनौजिया (धोबी समाज नगर अध्यक्ष, रामनगर), राकेश कनौजिया (नगर महामंत्री), राकेश कनौजिया (पार्षद), मनोज यादव, रितेश पाल, सत्यनारायण कनौजिया, बरसाती कनौजिया, राहुल कनौजिया, सुक्खू कनौजिया, जय सिंह चौहान, सरदार अवतार सिंह, जितेंद्र सिंह, ऋषभ सिन्हा, मनोज कनौजिया, गुलाबराज पांडे, राजू पटेल, कृष्णा पाठक, अशोक तिवारी, उदय बिहारी, सुषमा श्रीवास्तव, रेखा पांडे, सुनीता पटेल, ज्योति पटेल एवं मंजू पटेल सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई