वाराणसी
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) सत्येंद्र कुमार बीनू ने गुरुवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा वाराणसी के पुनः नियुक्त महानगर उपाध्यक्ष राहुल देव कसेरा के आवास पर पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मंत्री जी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर राहुल देव कसेरा का स्वागत किया।
साथ ही पिछड़ा मोर्चा के महानगर कार्य समिति सदस्य शक्ति गुप्ता, किसान मोर्चा के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष आनंद घोष, मंत्री सुनील सिंह और मीडिया प्रभारी पंकज बारी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वहीं राहुल देव कसेरा ने अंगवस्त्र और बाबा विश्वनाथ जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर माननीय मंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में राहुल देव कसेरा, पंकज बारी, शक्ति गुप्ता, आनंद कुमार बारी, सुनील सिंह, आनंद घोष, मंजय जी, पार्थ देव, रेयांश देव सहित अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।






